Search

 
 
 

Jamshedpur: शहर की बस्तियों में उत्पाद विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापामारी में सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों से भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद किये गये. छापामारी के दौरान सभी अभियुक्त भागने में सफल रहे. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.
 
छापामारी में बरामद शराब व अन्य सामान जब्त करते जवान.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  उत्पाद विभाग की छापामारी में सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों से भारी मात्रा में अवैध देसी और विदेशी शराब बरामद किये गये. छापामारी के दौरान सभी अभियुक्त भागने में सफल रहे. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. यह छापामारी अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार चलाया गया. इस दौरान एक झुग्गी में चल रही अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी भी पकड़ी गई.

सीतारामडेरा थाना की हरिजन बस्ती से 360 लीटर शराब और  47 लीटर बीयर जब्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतारामडेरा थानान्तर्गत हरिजन बस्ती में दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, झारखंड में प्रतिबंधित विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया गया. जिसे झोलों में भरकर रखा गया था. दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 360 तथा करीब 47 लीटर बीयर जब्त किया गया. इस दौरान छापामारी के लिये वाहनों को रुकता देख स्थानीय निवासियों द्वारा शोर कर दुर्गा साव को भागने का संकेत कर दिया गया.  जिससे वह घर के दूसरे दरवाजे से निकल सघन बस्ती का लाभ ले फरार हो गया. उसके खिलाफ अभियोग दर्ज किया जा रहा है.

धतकीडीह की हरिजन बस्ती में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी मिली

दूसरी तरफ, इसके तुंरत बाद बिष्टुपुर थानान्तर्गत धतकीडीह की हरिजन बस्ती में बिष्टुपुर थाना के साथ संयुक्त छापामारी की गई. जिसमें मुन्ना घोष के कब्जे वाले झुग्गी में चल रही अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी एवं अवैध चुलाई शराब के वृहद भंडारण का उद्भेदन किया गया. उक्त झुग्गी से नकली विदेशी तैयार करने में आवश्यक सामग्री जैसे खाली बोतल, स्टीकर, बोतल बंद करने हेतु ढक्कन व कॉर्क, स्पिरिट, शराब को अपेक्षित रंग व फ्लेवर देने हेतु कैरामेल एवं तैयार बोतल बंद नकली विदेशी शराब बरामद किया गया. नकली विदेशी शराब के अलावा घटनास्थल से झारखंड में बिक्री के लिये प्रतिबंधित ब्रांड का शराब बरामद किया गया. करीब 155 लीटर अवैध विदेशी शराब उक्त झुग्गी के अग्र भाग से बरामद किया गया. इसके अलावा झुग्गी के पिछले हिस्से से करीब 600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी बरामद किया गया. उक्त झुग्गी, बस्ती के बीच में होने के कारण एवं झुग्गी तक पहुंचने की गली संकरी होने से अभियुक्त फरार हो गया. अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है.

छापामारी दल में यह थे शामिल

छापामारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की ओर से निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, चलिष्णु दल के निरीक्षक रामदास भगत, अवर निरीक्षक गुफ़रान एवं बिष्टुपुर थाना से निरीक्षक सह थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व CCR के सहायक अवर निरीक्षक एवं जवान सम्मिलित रहे .

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही