Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर, गोविंदपुर व एमजीएम में आबकारी विभाग की छापेमारी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम आबकारी विभाग द्वारा शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विभाग की ओर से गुरुवार को बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह में स्वर्णरेखा नदी किनारे, गोविंदपुर थाना अंतर्गत मनपिटा जंगल तथा एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी एवं सुखलेड़ा जंगल में छापेमारी की गई. इस दौरान 4 अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. घटनास्थल पर शराब चुलाई हेतु रखे गए जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. वहीं मौके पर तैयार महुआ शराब को जब्त किया गया है. मौके से कुल 22 टन जावा महुआ और 250 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-so-far-89-candidates-have-nominated-in-the-bar-association-elections/">धनबाद

: बार एसोसिएशन चुनाव में अब तक 89 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

छापेमारी के दौरान भाग खड़े हुए संचालक

आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान शराब भट्ठी के संचालक टीम को देखकर भाग खड़े हुए. हालांकि आबकारी विभाग ने सभी के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही