Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर के नूतनडीह व दुखुडीह में आबकारी विभाग का छापा

 
Jamshedpur : आबकारी विभाग की ओर से बुधवार को बिरसानगर थाना क्षेत्र के दुखुडीह और नूतनडीह में दो शराब चुलायी करने वाली अवैध भट्ठियों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान दोनों भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. साथ ही मौके पर 10 हजार किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया. इस बीच 240 लीटर तैयार जावा महुआ भी बरामद किया गया. घटना के बाद संचालक के खिलाफ आबकारी थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-roads-have-been-dug-out-the-result-of-yesterdays-road-accident-laubha/">आदित्यपुर

: सड़कें खोदकर छोड़ दी गई है, कल की सड़क दुर्घटना इसी का परिणाम : लउभा

पहले भी की गयी है इन भट्ठियों पर छापेमारी

आबकारी विभाग की ओर से इसके पहले भी इन शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गयी थी. छापेमारी करने के बाद कारोबारी अपने धंधे को बंद कर देते हैं, लेकिन आगे चलकर फिर से शुरू कर देते हैं. विभाग की ओर से समय-समय पर अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-if-the-pits-on-the-road-are-not-filled-then-the-people-of-ward-17-and-33-will-agitate/">आदित्यपुर

: सड़क पर गड्ढे नहीं भरे गए तो वार्ड 17 व 33 के लोग करेंगे आंदोलन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही