Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने 15.75 लीटर विदेशी व 150 लीटर देसी शराब किया जब्त

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम एके मिश्रा को सूचना मिली कि शहर के विभिन्न स्थानों पर शराब माफियाओं द्वारा अवैध विदेशी एवं देसी शराब की बिक्री की जा रही है. सहायक आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने शुक्रवार को उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड मानगो, सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती, कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर, बागबेड़ा थाना अंतर्गत वायरलेस मैदान और प्रधानटोला तथा परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह और लाइनटोला में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर अवैध शराब जब्त किया गया. अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु 05 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इस छापेमारी के दौरान किंग्स गोल्ड व्हिस्की 750ml - 10 पीस, रॉयल सेलेब्रेशन व्हिस्की 750ml - 11 पीस इस प्रकार कुल विदेशी शराब 15.75 लीटर और अवैध महुआ शराब 150 लीटर जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-company-management-representatives-and-station-in-charge-held-a-meeting-regarding-security/">आदित्यपुर

: कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों व थाना प्रभारी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही