Search

 
 
 

जमशेदपुर : विशेष लोक अदालत में 42 मामलों का निष्पादन

 

 लाभार्थियों के बीच 2.64 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण

Jamshedpur : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर की ओर से मोटर वाहन दुर्घटना दावा से जुड़ी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें 42 मामलों का निष्पादन किया गया. साथ ही 2 करोड़ 64 लाख 04 हजार 984 रुपये मोटर वाहन दुर्घटना दावा के तहत विभिन्न लाभार्थियों के बीच वितरित किया गया. इस विशेष लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक एवं गैर न्यायिक पदाधिकारियों की आठ बेंच का गठन किया गया था.

इससे लोग लाभांवित होते हैं

इससे पहले प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने विशेष मोटर वाहन दुर्घटना दावा लोक अदालत का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय-समय पर विशेष लोक अदालतों का आयोजन कर लंबित मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिससे लोग लाभांवित होते हैं. विशेष लोक अदालत के समापन से पूर्व प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने मोटर वाहन दुर्घटना दावा से जुड़े लाभार्थियों के बीच दावा राशि का चेक प्रदान किया. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/moon-sighted-on-bakrid-17th/">रांची:

चांद नजर आया, बकरीद 17 को : इमारते शरीया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही