Search

 
 
 

जमशेदपुर : 30 जून से पहले होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट, मानगो नगर निगम का ऐलान

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी के बाद इसकी वसूली प्रभावित हुई है. होल्डिंग टैक्स की वसूली बढ़ाने के लिए मानगो नगर निगम ने छूट का ऐलान किया है. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने कहा कि 30 जून से पहले जो लोग होल्डिंग टैक्स जमा करेंगे, उन्हें योग्यता के अनुसार छूट का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने एक बैठक कर होल्डिंग टैक्स जमा करने के काम में लगे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया कि 30 जून तक 4000 घरों से होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाए. कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि इस वित्तीय साल में अब तक 6000 लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-kcc-worth-26-95-lakhs-in-mega-camp-107-new-applications-received/">जमशेदपुर

: मेगा कैंप में 26.95 लाख के केसीसी का वितरण, 107 नये आवेदन प्राप्त हुए

मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 15% की छूट दी जाएगी. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले को महिला को 10%, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सेना के जवानों के लिए 5% की अतिरिक्त छूट और आफ लाइन जमा करने पर 5% की छूट दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही