Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में सत्र नियमित करने की कवायद, एग्जाम कैलेंडर तैयार

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में सत्र (सेशन) नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. विश्वविद्यालय में एकेडमिक कैलेंडर से लेकर एग्जाम कैलेंडर तक की तैयारी कर ली गयी है. पिछले दिनों एग्जाम बोर्ड की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा भी हुई थी. कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने बताया था कि राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेशों को ध्यान में रखते हुए सत्र को नियमित करना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ku-employees-and-teachers-will-get-salary-only-after-biometric-attendance/">चाईबासा

: बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद ही केयू के कर्मचारी व शिक्षकों को मिलेगा वेतन
इसके लिए विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन समय पर सुनिश्चित किया जाना है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एग्जाम कैलेंडर तैयार कर लिया गया है, जिसमें कुछ सुधार के बाद उसे अमल में लाने की तैयारी चल रही है. नये सत्र से विश्वविद्यालय का एग्जाम कैलेंडर लागू हो जायेगा. उसी के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही