Search

 
 
 

जमशेदपुर : तीन दिवसीय सिक्कों की प्रदर्शनी का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कॉइन कलेक्टर्स क्लब की ओर से तुलसी भवन में आयोजित 28वीं प्राचीन दुर्लभ सिक्कों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रमुख रुप जूनियर एवं सीनियर स्तर के सिक्कों की प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता शामिल थी. जूनियर स्तर पर सिक्कों की प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर एसडीएसएम स्कूल, द्वितीय स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान पर डीबीएमएस स्कूल रहा. क्विज प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ने अपने प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि एसडीएसएम स्कूल द्वितीय स्थान पर एवं जुस्को स्कूल कदमा को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा. वही सीनियर स्तर पर सिक्कों का प्रदर्शनी में प्रथम प्रकाश कुमार, द्वितीय बीके छाबरा और तृतीय अजहर दानिश रहे. नोट अथवा करेंसी प्रदर्शनी में प्रथम देव कुमार पॉल, द्वितीय प्रीतम और तृतीय स्थान पर हाफिजउद्दीन रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gayatri-familys-blood-donation-camp-completed-203-units-of-blood-collected/">जमशेदपुर

: गायत्री परिवार के रक्तदान शिविर में 203 यूनिट रक्त संग्रह

12 स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा पॉवर के जीएम वी पी सिंह उपस्थित थे. मुख्य अतिथि द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. क्लब के सदस्य विजय भूषण ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों लगभग 10 डिलर्स पहुंचे थे. वहीं कई कॉइन कलेक्टर्स सहित शहर के 12 स्कूलों के बच्चों ने इसमें भाग लिया. प्रदर्शनी में पूराने समय के महत्वपूर्ण सिक्कों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही