Search

 
 
 

जमशेदपुर : तुलसी भवन में दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी 6 से

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कॉइन कलेक्टर्स क्लब की ओर से 28वीं प्राचीन दुर्लभ सिक्कों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी 6 जनवरी से बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित की जाएगी. तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 8 जनवरी को होगा. प्रदर्शनी के संबंध में क्लब के अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि सिक्के अपने काल की सभ्यता, संस्कृति और विज्ञान का दर्पण होता है. हर सिक्के अपने आप में इतिहास समेटे हुए है, जिसे मौद्रिक विज्ञान कहा जाता है. उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी कॉइन कलेक्टर्स क्लब के मुख्य संरक्षक रहे डॉक्टर जमशेद जी ईरानी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित की जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-government-lawyers-will-be-involved-in-judicial-work-on-january-6-7-read-what-the-advocate-general-said-in-the-press-conference/">हाईकोर्ट

के सरकारी वकील 6-7 जनवरी को न्यायिक कार्य में होंगे शामिल, पढ़िए महाधिवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कॉइन कलेक्टर्स क्लब के महासचिव पी बाबू राव ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान सर्वश्रेष्ठ सिक्का एवं नोट से जुड़ा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें स्कूली छात्र एवं आमलोग भाग ले सकते हैं. इस प्रदर्शनी में प्राचीन देशी, विदेशी, मुगलकालीन एवं मध्यकालीन राजाओं के सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसका लाभ सिक्का प्रेमी, बुद्धिजीवी एवं छात्र उठा सकेंगे. जानकारी हो कि साकची में कॉइन म्यूजियम का संचालन कॉइन कलेक्टर्स क्लब करता है. जहां लोग प्रदर्शित किए गए सिक्कों का अवलोकन कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही