Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में मौसम पूर्वानुमान केन्द्र का विस्तारीकरण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के मौसम पूर्वानुमान केन्द्र का विस्तारीकरण किया जा रहा है. इसमें कुछ नए यंत्रों को स्थपित किया जाएगा, जिसमे मुख्य रूप से वायु प्रदूषण से संबंधित यन्त्र लगाए जायेंगे. बता दें कि कोविड-19 के बाद विश्व में फैली महामारी ने जहां एक तरफ पूरे विश्व को सजग किया है, वहीं दूसरी ओर हर नागरिक अपने स्वास्थ के प्रति भी चिंतित रहने लगा है. जमशेदपुर जैसे औद्योगिक नगर में ये चिंता अति आवश्यक भी हो जाती है, जहां एक ओर औद्योगिक और आण्विक प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं जल प्रदूषण भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. आम लोगों को शायद इन सब खतरों की अब तक जानकारी नहीं है. क्योंकि आम नागरिक तो अपने स्वास्थ्य की चिंता करता ही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/policemen-posted-in-jharkhand-acb-for-more-than-ten-years-are-not-being-transferred/">झारखंड

एसीबी में दस साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का नहीं हो रहा है तबादला
हर नागरिक के घटते स्वस्थ संबंधी सूचकांक यह बताते हैं कि जमशेदपुर जैसे शहर में खतरे की घंटी बज चुकी है. क्योंकि ये नगर दिन प्रति दिन वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण ,स्मॉग जैसी समस्याओं से पीड़ित होता जा रहा है, परिणाम स्वरूप मानव तो प्रभावित हो ही रहा है, वनस्पतियों और पशु-पक्षियों की प्रजातियां भी समाप्त हो रही हैं. इसलिए आवश्यक है की कुछ ऐसे यंत्र लगाए जाएं, जिस से एयर क्वालिटी इंडेक्स निकाल कर सूचकांक तालिका त्यार की जा सके, ताकि हम सभी अपने स्वास्थ के प्रति सजग हो सकें. ऐसे यंत्रों की स्थापना के लिए करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो रियाज ने भूगोल विभाग के अध्यक्ष को हरी झंडी दिखा दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-for-murder-of-taklu-blacksmith-was-given-for-five-lakhs/">जमशेदपुर

: पांच लाख में दी गई थी टकलू लोहार के हत्या की सुपारी
विभागाध्यक्ष प्रो अली ने बताया कि हमारा कॉलेज नगर के सीबीडी (सीबीडी) में स्थापित है, जहां ऐसे यंत्रों की स्थापना अति आवश्यक हो जाती है. करीम सिटी कॉलेज का भूगोल विभाग सालो भर मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के प्लेटफार्म से कार्यक्रम और वर्कशॉप भी आयोजन करता रहता है. आज के इस कार्यशाला में भी काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपास्थि थे. इस अवसर पर केंद्र की सचिव डॉ फरजाना अंजुम ने महिलाओं के प्रति भी चिंता व्यक्त की, क्योंकि ऐसे प्रदूषण का प्रभाव महिलाओं पर जल्दी देखने को मिलता है. इस अवसर पर केंद्र में उपस्थित सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को धन्यवाद देते हुए डॉ पसारूल इस्लाम ने आशा व्यक्त की कि हम सब के लिए यह एक सराहनीय कार्य होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही