Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स मेडिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स मेडिकल सोसायटी के द्वारा आयोजित 49वें वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर देश के कोने-कोने से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे. रविवार को सम्मेलन का आयोजन मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर सभागार में किया गया था. टाटा मोटर्स अस्पताल के प्रमुख डॉ. संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. सम्मेलन को 6 सत्र में बांटा गया. प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता अलग-अलग डॉक्टर ने की. सबसे पहले सत्र में रीसेंट एडवांस इन पल्मोनरी इंटरवेंशन विषय पर डॉ. रंजन कुमार दास ने अपने विचार रखे. सत्र की अध्यक्षता डॉ. रजनी बगई एवं डॉ. राजेश कुमार ठाकुर ने की. दूसरे सत्र में परसेवल-स्यूटरलेस एओर्टिक वाल्व विषय पर डॉ. ललित कपूर ने अपने विचार रखे, सत्र की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. सोमा दत्ता ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shashibhushan-prasad-became-jharkhand-state-president-of-all-india-pharmacists-association/">जमशेदपुर

: शशिभूषण प्रसाद बने अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

सम्मेलन में टाटा मोटर्स के पदाधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

[caption id="attachment_630225" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Tata-Motors-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मेलन में उपस्थित लोग.[/caption] तीसरे सत्र में एडवांस इन कार्डियक इंटरवेंशन विषय पर डॉ. आलोक रंजन ने अपने विचार रखे. सत्र की अध्यक्षता डॉ. एसएल श्रीवास्तव एवं डॉ. राजीव शरण ने की. चौथे सत्र में न्यू एरा इवोल्यूशन इन पेसमेकर विषय पर डॉ. पार्थो चौधरी ने विचार व्यक्त किए. इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजन वर्मा एवं डॉ. स्वास्तिका चक्रवर्ती ने की. पांचवें सत्र में डिफिकल्ट केस इन कार्डियक सर्जरी विषय पर डॉ. एमके डागा ने अपने विचार प्रस्तुत किए. सत्र की अध्यक्षता डॉ. अरुणिमा वर्मा एवं डॉ. चिन्मय चक्रवर्ती ने की, छठे और अंतिम सत्र में रीसेंट अपडेट इन रीनल ट्रांसप्लांटेशन विषय पर डॉ. माणिक कटारूका ने अपने विचार रखे. सत्र की अध्यक्षता डॉ. शालहर रस्तोगी एवं डॉ. अनिर्बान बसु ने की. इस सम्मेलन में शहर के चिकित्सकों के अलावा टाटा मोटर्स के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही