Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला उद्योग केन्द्र व सिंहभूम चैंबर की ओर से निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जिला उद्योग केन्द्र के सहयोग से शुक्रवार को चैंबर भवन में एक दिवसीय ‘निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया. इस संबंध में चैंबर के महासचिव ने बताया कि कोल्हान के व्यवसाइयों एवं उद्यमियों को निर्यात के क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए निर्यात से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही इसका आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 4000 करोड़ रुपए का निर्यात किया जाता है. जिसमें झारखंड जैसे औद्योगिक राज्य का शेयर मात्र 25 करोड़ का है जो बहुत ही कम है. केंद्र सरकार के आयात एवं निर्यात मंत्रालय द्वारा झारखंड में निर्यात की संभावना को लेकर रांची एवं जमशेदपुर का चयन किया गया है. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-most-private-schools-submitted-details-of-fee-hike-to-dse-office/">जमशेदपुर

: अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने डीएसई ऑफिस को सौंपा फीस वृद्धि का ब्योरा

कई अधिकारी रहे मौजूद

महासचिव ने कहा कि कोल्हान में निर्यात के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. जिसका उपयोग कर व्यापारी एवं उद्यमी अपने व्यापार को विदेश में फैला सकते हैं. इससे कोल्हान के औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ जायेगी. इसी को देखते हुए जिला उद्योग केन्द्र के सहयोग से निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन चैंबर भवन में किया गया. इस कार्यशाला में सेंट्रल जीएसटी जमशेदपुर के आयुक्त, कस्टम्स कोलकाता के संयुक्त निदेशक, एमएसएमई, डी एंड एफओ, कोकर रांची, पूर्वी सिंहभूम के जिला कृषि पदाधिकारी, नाबार्ड पूर्वी सिंहभूम के डीडीएम, बैंक ऑफ इंडिया, पूर्वी सिंहभूम के अग्रणी बैंक प्रबंधक, उद्योग निदेशक रांची ने उपस्थित होकर व्यवसाइयों एवं उद्यमियों को विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पियूष चौधरी, सांवरमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा सहित किए उद्यमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही