Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में अब एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा. रेलवे की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी स्टेशन में जबकि टाटा-एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का ठहराव राजखरसावां स्टेशन में होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-congress-came-in-support-of-women-wrestlers-burnt-the-effigy-of-the-president-of-wrestling-federation-of-india/">जमशेदपुर
: महिला पहलवानों के समर्थन में आयी जिला कांग्रेस, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका
: महिला पहलवानों के समर्थन में आयी जिला कांग्रेस, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका
ये रहेगी समय सारणी
- गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 8 मई से सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 8 मई से 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 8 मई से यात्रा 17:13 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी.
- गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 7 मई से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस 7 मई से 03:13 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी.
- गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 11 मई से 05:54 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी.
Leave a Comment