Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर में कोल्हान व राज्य के औद्योगिक विकास पर व्यापक चर्चा 6 जुलाई को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में 6 जुलाई को कोल्हान एवं राज्य के औद्योगिक विकास पर व्यापक चर्चा होगी. चर्चा में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव जितेन्द्र सिंह एवं उद्योग निदेशक रमेश घोलप, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड, ऊर्जा विभाग झारखंड, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रांची के पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया ने संयुक्त रूप से दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dozens-of-bjp-leaders-reached-sail-hospital-to-meet-the-injured-bus-driver/">किरीबुरू

: घायल बस चालक से मिलने सेल अस्पताल पहुंचे भाजपा के दर्जनों नेता

विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी

अध्यक्ष ने बताया कि चर्चा के दौरान चैंबर कोल्हान में उद्योगों को हो रही समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे और इनके निराकरण के लिए झारखंड सरकार के द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग करेंगे. जिसमें प्रमुख रूप से राज्य के दूसरे जिलों में उद्योगों को मिल रही बिजली की दर के समान बिजली की व्यवस्था, बिजली पोर्टेबिलिटी की सुविधा, जमशेदपुर जियाडा के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और संरचना में सुधार, नए ऑटोमोबाईल कंपनी की स्थापना, माइक्रो लैंड कलस्टर, प्रदूषण विभाग से संबंधित समस्याएं आदित्यपुर में बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स, पर्चेज पॉलिसी, सब्सिडी आदि मुद्दे हैं जिनके कारण कोल्हान का औद्योगिक विकास ठहर सा गया है. अध्यक्ष एवं महासचिव ने जमशेदपुर के व्यवसायी उद्यमियों से आग्रह किया है वे इस चर्चा में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही