Search

 
 
 

जमशेदपुर : होटवार जेल में बंद सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला कोलकाता से गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर के कारोबारियों से रांची के होटवार जेल में बंद उपेंद्र सिंह हत्याकांड के सजायाफ्ता सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी परसुडीह निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इस मामले में सिदगोड़ा निवासी अमित चावला ने 5 जुलाई को सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. अमित ने पुलिस को बताया कि उनसे फोन पर सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी की मांग की जा रही है. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने बंटी को कोलकाता के गोल्फ ग्रीन से गिरफ्तार किया है. बंटी पर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electrification-work-started-in-mirudih-harinagar-due-to-the-efforts-of-purendra/">आदित्यपुर

: पुरेंद्र के प्रयास से मीरूडीह-हरीनगर में विद्युतीकरण का कार्य शुरू

जेल में रहने के दौरान आया उपाय

पूछताछ में बंटी ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान वह कई अपराधियों के संपर्क में आया था. इसी बीच उसे सोनू सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने का आइडिया आया. वह 23 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आया. जेल से आने के बाद वह दुकानों के बाहर लगे बोर्ड से संचालक का नंबर निकालता था और फिर उस नंबर पर फोन कर रंगदारी की मांग करता था. बंटी ने अमित चावला से रंगदारी की मांग की थी. इस दौरान अखबारों में खबर छपने के बाद वह कोलकाता भाग गया था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-on-the-first-monday-the-mythological-shiva-temple-of-chitreshwar-will-be-buzzing/">बहरागोड़ा

: पहली सोमवारी पर चित्रेश्वर का पौराणिक शिव मंदिर होगा गुलजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही