Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में जुगसलाई में लगा नेत्र जांच शिविर, 21 में पाया गया मोतियाबिंद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत राजस्थान सेवा सदन के नेत्र चिकित्सालय एवं  पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से शुक्रवार को नेत्र ज्योति शिविर का आयोजन किया गया. जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित नेत्र चिकित्सालय में संपन्न शिविर में 28 मरीजों का पंजीकरण हुआ. जिनमें 21 मरीज ऑपरेशन के योग्य पाए गए. चयनित मरीजों का ऑपेरशन शनिवार को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा. रविवार को दोपहर तीन बजे जरूरी दवाइयों के साथ इन मरीजों को विदाई दी जाएगी. शिविर के प्रायोजक अजय अग्रवाल, तोदी मेडिकल ने संबोधित करते हुये कहा कि आंखों के  ऑपरेशन के बहाने राजस्थान सेवासदन द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहा है,वह सराहनीय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-will-organize-a-massive-blood-donation-camp-on-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजमो आयोजित करेगा वृहद् रक्तदान शिविर

आंखे नहीं तो दुनिया का मोल बेकार

उन्होंने कहा कि दुनिया मे ईश्वर की अनुकृति को देखने का एकमात्र माध्यम आंखें है. देखकर अनुभव करने से ही दुनिया का अर्थ समझ में आता है अन्यथा दुनिया का कोई मोल नही है. प्रायोजक के रुप में इस मानव सेवा कार्य से जोड़ने के लिये उन्होंने समाज का आभार व्यक्त किया. शिविर उदघाटन समारोह को अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सेवासदन के महासचिव जगदीश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिविर संयोजक मंटू अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मनीष केडिया ने किया. शिविर में अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव संदीप मुरारका, सेवासदन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, विश्वनाथ शर्मा, लड्डू केडिया सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-intermediate-students-of-all-the-three-faculties-were-welcomed-with-floral-showers-and-tilak-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट तीनों संकाय के छात्रों का पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर हुआ स्वागत
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही