Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में अब बायोमिट्रिक की जगह लेगी फेस डिटेक्टर मशीन

Jamshedpur (Anand Mishra) : एक समय था जब कोल्हन विश्वविद्यालय में हाजिरी बनाने के लिए बायोमिट्रिक मशीन आई तो शिक्षकों ने अंगूठा लगाने को लेकर काफी विरोध किया. हालांकि बाद में उन्हें अंगूठा लगाना पड़ा, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए एक बार फिर रजिस्टर पर हाजिरी बनानी शुरू कर दी. इस बीच कोल्हान विश्वविद्यालय में अब हाजिरी बनाने को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत कॉलेजों में बायोमिट्रिक मशीन की जगह फेस डिटेक्टर मशीन लेगी. अब फेस डिटेक्टर मशीन के माध्यम से ही शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को हाजिरी बनानी होगी.  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioners-meeting-regarding-matriculation-inter-examination-dc-gave-guidelines-for-conduct-of-malpractice-free-examination/">जमशेदपुर

: मैट्रिक इंटर परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर डीसी ने दिये दिशा-निर्देश
इस मशीन की खरीद के लिए काेल्हान विश्वविद्यालय की ओर से टेंडर जारी किया गया है. इसके लिए काेटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च है. इसके बाद इस काेटेशन काे विश्वविद्यालय की ओर से खाेला जाएगा और जाे एजेंसी सबसे कम रेट लगाएगी उसे टेंडर दे दिया जाएगा. विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि काॅलेजाें में शिक्षकाें व शिक्षकेत्तर कर्मचारियाें की उपस्थित समय पर हाे सके और वे निर्धारित समय पर ही काॅलेज आयें और जाएं जाएं इसके लिए इस अटेंडेंस सिस्टम काे अपनाया जा रहा है. यह मशीन शिक्षकाें व कर्मचारियाें की फेस रिडिंग कर उनकी उपस्थिति दर्ज करेगी। ऐसे में शिक्षकाें काे हर हाल में समय पर काॅलेज आना मजबूरी हाे जाएगी. इस सिस्टम काे नए सत्र से विश्वविद्यालय के साथ ही सभी अंगीभूत काॅलेजाें में लागू कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही