Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग में फैक्टशाला आयोजित, सोशल मीडिया पर हर मैसेज की सत्यता परखने की सलाह

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन विभाग में गुरुवार को फैक्टशाला शीर्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह गूगल न्यूज इनिशिएटिव के सहयोग से संचालित एक समाचार एवं सूचना साक्षरता कार्यक्रम है, जिसका डाटालीड की ओर से संचालन किया जा रहा है. इसमें संस्था की ट्रेनर और पत्रकार अंतरा बोस ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज, अनजान व्यक्ति अथवा मोबाइल नंबर से आनेवाली सूचनाओं आदि के सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आने वाले अथवा वायरल होने वाले किसी भी मैसेज पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, बल्कि उसका सत्यापन करें. उसके तह तक जायें. यदि सूचना सत्यापन की कसौटी पर खरी उतरती है, तभी उसे दूसरों के पास भेंजें. अन्यथा उससे नुकसान भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें : वोटबैंक">https://lagatar.in/hemant-government-pushing-jharkhand-into-the-fire-of-communal-violence-due-to-vote-bank-politics-babulal-marandi/">वोटबैंक

की राजनीति के कारण झारखंड को सांप्रदायिक हिंसा की आग में धकेल रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी
अंतरा ने छात्र-छात्राओं को क्रिटिकल थिंकिंग और फैक्ट चेकिंग टूल्स के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना को आगे बढ़ाने से पहले उसके स्त्रोत को देखें और उसे परखें कि उस सूचना को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं. कार्यशाला में मिस इन्फॉर्मेशन, डिस इन्फॉर्मेशन और मेल इन्फॉर्मेशन के बारे में भी बताया गया. इससे पूर्व कॉलेज की मास कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी ने छात्र-छात्राओं उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी. साथ ही अंतरा बोस से छात्र-छात्राओं का परिचय कराया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी सत्र भी हुआ, जिसमें अंतरा बोस ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिये. इस दौरान विभाग के सैयद साजिद परवेज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही