Search

 
 
 

जमशेदपुर : असफलता को एक चुनौती के रूप में देखना चाहिए – डॉ. भवेश भाटिया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को माइकल जॉन सभागार में मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के एचआरएम उपाध्यक्ष अत्रेयी सान्याल एवं मुख्य वक्ता के तौर पर दिव्यांग मोटिवेटर डॉ. भवेश भाटिया उपस्थित थे. अत्रेयी सान्याल ने कहा कि ऐतिहासिक कंपनी को ऐसे ऐतिहासिक कार्य करने चाहिए. टाटा स्टील में 38 हजार कर्मचारी हैं जिसमें 144 दिव्यांग है. टाटा स्टील द्वारा ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांग को नौकरी प्रदान की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/chandil-blood-donation-leading-role-playing-service-paramount-institution-honored/">मुसाबनी

: वेलफेयर ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

जो बिखरता है वही निखरता है

[caption id="attachment_706860" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JSR-TWU-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता.[/caption] टाटा स्टील मानवता के प्रतिबद्धता के प्रति गंभीर है. वहीं दृष्टिहीन उद्यमी और महाराष्ट्र में सनराइज कैंडल्स के संस्थापक डॉ. भवेश भाटिया ने अपने उल्लेखनीय सफर से श्रोताओं को प्रेरित किया. रेटिना मैक्यूलर डीजेनरेशन के कारण अपने जीवन में चुनौतियों के बावजूद भाटिया ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की और पैरालंपिक खेलों में भाग लिया और कई पदक जीते. भाटिया ने कहा कि असफलता को चुनौती के रूप में देखना चाहिए. जो बिखरते है वहीं निखरते है. व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में दृढ़ता, समर्पण और सकारात्मकता के मूल्य पर जोर देते हुए डॉ. भाटिया के प्रभावशाली भाषण ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा. मार्मिक कहानियों और वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को आत्म-विश्वास और दृढ़ संकल्प पर अडिग रहने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-service-paramount-organization-honored-for-playing-a-leading-role-in-blood-donation/">चांडिल

: रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सेवा सर्वोपरी संस्था सम्मानित

इस कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

सत्र की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के स्वागत भाषण के साथ हुई. जिन्होंने डॉ. भाटिया के जीवन से जुड़ी कहानी से प्रेरणा लेने के महत्व पर जोर दिया. टीडब्ल्यूयू के जेनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार सिंह ने टीडब्ल्यूयू की एक शताब्दी की लंबी यात्रा और सफलता प्राप्त करने में कड़ी मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला. टाटा स्टील के सभी स्थान पर कर्मचारियों के लिए इस सत्र का सीधा प्रसारण भी किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, टाटा स्टील समूह की कंपनियों के हेड, टीडब्ल्यूयू के पूर्व अध्यक्षों, कंपनी के अन्य यूनियनों के प्रतिनिधियों, टीडब्ल्यूयू कमिटी के सदस्यों और कंपनी के कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही