Search

 
 
 

जमशेदपुर : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने डिमना लेक में आयोजित किया मिलन समारोह

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की मानगो कमिटी की ओर से बुधवार को डिमना लेकर में मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया. मानगो एवं इसके आस-पास के पीडीएस डीलरों के अलावे जिला कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान राशन वितरण के दौरान पीडीएस डीलरों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई. जिसमें प्रमुख रुप से पीडीएस डीलर की 60 वर्ष के बाद मृत्यू होने पर अनुकंपा का लाभ नहीं मिलना शामिल था. इसके अलावे राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या, आवंटन में कटौती, बैकलॉग राशन वितरण का समायोजन नहीं होना, डीलरों की समय पर डीलरो को राशन प्राप्त नहीं होना आदि मांगे शामिल हैं. इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत जमशेदपुर अनुभाजन क्षेत्र के बिरसानगर क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदार बिंदेश्वरी साव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक प्रकट करते हुये भगवान से उनके आत्मा के शांति के लिये प्रार्थना की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dense-fog-in-kolhan-and-cold-wave-warning-in-palamu-division-yellow-alert-issued/">जमशेदपुर

: कोल्हान में घना कोहरा व पलामू प्रमंडल में शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

समारोह में संघ के जिला अध्यक्ष मोहन साव `पारस`, महासचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नागेश जायसवाल, वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, वरीय संगठन सचिव विनोद कुमार, कानुनी सलाहकार भोला, साव (अधिवक्ता), जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार, कोर कमीटी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, मानगो प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष सह जिला सचिव बिनोद साव, मानगो क्षेत्र से राजेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश साव, श्यामजीत साव, सिकंदर साव, बजंरगी साव, मुंद्रिका साव, गिरीजा महतो, नंदलाल महतो,सत्येन्द्र प्रसाद साव, नरेन्द्र तिवारी, भोलू पाण्डेय, गणेश साव, कामदेव साव, रामविलास साव, रतन लाल, ओंकार सिंह समेत काफी संख्या में पीडीएस डीलर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-34th-shyam-mahotsav-at-sakchi-bazar-shiv-temple-on-february-1/">जमशेदपुर

: साकची बाजार शिव मंदिर में 34वां श्याम महोत्सव एक फरवरी को
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही