Search

 
 
 

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने व 50 हजार मासिक मानदेय देने की उठाई मांग

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त विजया जाधव को सौंपा. इसमें मांग की गई है कि अभी राशन डीलरों के कमीशन में मात्र 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है. उनकी मांग है कि उन्हें प्रति क्विंटल 440 रुपए कमीशन दिया जाए. यही नहीं 50 हजार रुपए महीना मानदेय भी दिया जाए. इसे भी पढ़े : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-car-hit-bike-two-youths-seriously-injured/">चाकुलिया:

कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

हैंडलिंग लॉस देने कि मांग

चावल, गेहूं और चीनी जैसे खाद्य पदार्थों पर एक किलो प्रति क्विंटल का हैंडलिंग लास दिया जाए. राशन डीलरों का कहना है कि एक क्विंटल गेहूं लाने पर इसमें लगभग एक किलो गेहूं कम निकलता है. हैंडलिंग लास मिल जाने से उसकी भरपाई हो जाएगी. साथ ही मांग की गई है कि एलपीजी गैस सिलेंडर भी राशन डीलरों को बांटने को दिए जाएं और कुछ उपभोक्ताओं को जन वितरण प्रणाली की दुकानों से संबद्ध किया जाए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-srijan-ranjan-of-chinmaya-vidyalaya-became-kolhan-topper-in-jee-main-got-99-95-percentile/">जमशेदपुर

: चिन्मया विद्यालय के सृजन रंजन बने जेईई मेन में कोल्हान टॉपर, मिला 99.95 परसेंटाइल

प्लास्टिक बोरी की जगह जूट के बोरे में खाद्यान्न आपूर्ति की मांग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की मांग है कि राशन डीलरों को जो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है वह जूट के बोरे में उपलब्ध कराया जाए. उनका कहना है कि पहले जूट के बोरे में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता था. दुकानदार जूट के बोरे को इकट्ठा कर बेच सकते थे. उससे एक निश्चित आय भी हो जाती थी. अब जूट के बोरे की जगह प्लास्टिक की बोरी दी जा रही है. इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-unclaimed-dead-body-is-lying-in-front-of-mgm-medicine-ward-since-morning/">जमशेदपुर:

एमजीएम मेडिसीन वार्ड के सामने पर सुबह से पड़ा है लावारिश शव

कोरोना काल में मृत राशन डीलरों के परिजन को मुआवजे की मांग

एसोसिएशन की मांग है कि कोरोना काल में जिन राशन दुकानदारों की मौत हुई है, उनके परिजनों को वाजिब मुआवजा दिया जाए. मांग की गई है कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर फूड फॉर ऑल की सुविधा देश के सभी नागरिकों को दी जाए. साथ ही खाद्यान्न के साथ तेल और दाल की भी लोगों को आपूर्ति राशन डीलरों के जरिए की जाए.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही