Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की चाकुलिया प्रखंड कमिटी की ओर से मंगलवार को पुराना हवाई अड्डा प्रागंण में मिलन समारोह एवं वनभोज का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में चाकुलिया प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावे जिला कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान राशन वितरण के दौरान पीडीएस डीलरों को होने वासी समस्याओं पर चर्चा की गई. जिसमें राशन वितरण के दौराननेटवर्क की समस्या, आवंटन में कटौती, बैकलॉग राशन वितरण का समायोजन नहीं होना, डीलरों की 60 वर्ष के बाद मृत्यू होने पर अनुकंपा का लाभ नहीं मिलना, समय पर डीलरो को राशन प्राप्त नहीं होना समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत जमशेदपुर अनुभाजन क्षेत्र के बिरसानगर क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदार बिंदेश्वरी साव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक प्रकट करते हुये भगवान से उनके आत्मा के शांति के लिये प्रार्थना की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cheating-of-85-thousand-in-the-name-of-selling-bike-on-facebook/">जमशेदपुर
: फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर 85 हजार की ठगी
: देवी भागवत कथा में गुरुजी ने की बेटी बचाने की अपील की [wpse_comments_template]
: फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर 85 हजार की ठगी
कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
कार्यक्रम में संघ के जिला महासचिव प्रमोद गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, कानुनी सलाहकार भोला साव, कोर कमिटी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, चाकुलिया प्रखंड कमिटी के संरक्षक हरी शंकर महतो, मलय महंती, अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, सचिव दिलीप राणा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार दास, मो.रशीद भाई, मदन मोहन महतो, असगर खान, कल्याण कुंडू, महिला समिति के अध्यक्ष हिरामणी हांसदा, बाहमनी आदि मौजूद थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन चर्चित कवि पिनु शर्मा ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-devi-bhagwat-katha-guruji-appealed-to-save-the-daughter/">जमशेदपुर: देवी भागवत कथा में गुरुजी ने की बेटी बचाने की अपील की [wpse_comments_template]
Leave a Comment