Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : न्यूवोको सीमेंट प्लांट में फर्जी डॉक्टर कर रहा था मजदूरों का इलाज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यूवोको सीमेंट प्लांट में फर्जी डॉक्टर द्वारा मजदूरों का इलाज किया जा रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ जब इस मामले में आरटीआई के तहत कंपनी से जानकारी मांगी गई. मामले का खुलासा होते ही झारखंड हाईकोर्ट में इसे लेकर एक पीआईएल दायर की गई थी. इधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी के बयान पर गोविंदपुर थाना में न्यूवोको के एचआर डीजेएम मिनेश दकबे, फर्जी डॉ महेंद्र तंतुबाई और रामकृष्णा हेल्थ सर्विस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/national-workshop-on-new-education-policy-organized-in-ghatshila-college/">घाटशिला

महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर कर रहा था ईलाज

सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने बताया कि न्यूवोको सीमेंट प्लांट में फर्स्ट एड की सुविधा चिकित्सक और फार्मासिस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जाती है. इससे संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है. कंपनी में रामकृष्ण हेल्थ सर्विस के साथ मिलकर डॉ महेंद्र कुमार तंतुबाई प्लांट के मजदूरों का इलाज करते थे. डॉ महेंद्र से मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग करने पर पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाया गया पर जांच में वह फर्जी पाया गया. इस मामले में हाईकोर्ट में पीआईएल फाइल की गई थी. हाईकोर्ट के ही आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही