Jamshedpur (Sunil Pandey) : हाता स्थित माताजी आश्रम में गुरूवार को फलहारिणी कालीपूजा का आयोजन किया गया. पूजा का आयोजन आश्रम स्थित रामकृष्ण मंदिर में किया गया. मान्यता है कि इसी दिन रामकृष्ण परमहंस ने अपनी सहधर्मिणी सारदा देवी की माता काली रूप में पूजा करके उनकी मातृ शक्ति को जागृत किया था. इसलिए रामकृष्ण भक्त मण्डली में इस दिन का काफी महत्व है. इसी दिन में आदि शक्ति मां काली की पूजा फलहारिणी काली के रुप में की जाती है. इस अवसर मां काली की विशेष पूजा की गई. इस दौरान सुधांशु मिश्र ने श्रीश्री चंडी पाठ किया. सुनील कुमार दे, तोड़ित मंडल, बीथिका मंडल, सहदेव मंडल आदि ने काली कीर्तन किया. इसके अलावे ठाकुर जी की संध्या आरती, रामकृष्ण कथामृत पाठ और हरिनाम संकीर्तन भी हुआ. अंत में प्रसाद वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-is-necessary-for-children-to-remain-physically-and-mentally-healthy-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर
: शारीरिक व मानसिक रूप से बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद
इस अवसर पर सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, नारायण चटर्जी, मोहितोष मंडल, तरुण दे, असीत मंडल, संतोष मंडल, हेमचंद्र पात्र, बलराम गोप, रवींद्र नाथ दास, महेश बियानी, राजकुमार साहू, अमल बिश्वास, लोचना मंडल,छोविरानी मंडल, अंजलि मंडल, सुजाता मरल, बन्दना मंडल, तनुश्री साहू, वकुल मिश्रा, बेला रानी मंडल, मधु सूदन भट्टाचार्य आदि भक्तगण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relief-from-heat-can-be-found-from-19-there-may-be-partial-rain-after-noon-and-wind-may-blow/">जमशेदपुर
: 19 से मिल सकती है गर्मी से राहत, दोपहर बाद हो सकती है आंशिक वर्षा व चल सकती है सतही हवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment