Search

जमशेदपुर : एसएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, हत्या के पांच दिन बाद हुआ पोस्टमार्टम

Jamshedpur (Ratan Singh) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में गुरुवार देर शाम जगदीप सिंह उर्फ गोलू की हत्या के पांच दिन बाद शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ. एसएसपी के आश्वासन के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए. एसएसपी ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने और उन्हें कड़ी सजा भी दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद दोपहर एक बजे शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की देख रेख में किया गया. बता दें कि परिजनों में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश था और वे लोग गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करा रहे थे. बता दें कि मामले में रोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कर्मे अब भी फरार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sulochana-lohras-team-was-the-winner-in-birsa-munda-tusu-fair-got-cash-prize-of-rs-7001/">जमशेदपुर

: बिरसा मुंडा टुसू मेला में सुलोचना लोहरा की टीम रही विजेता, मिला 7001 रु का नकद पुरस्कार

स्वर्णरेखा घाट में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद तीन बजे शव यात्रा बिरसानगर जोन नंबर-7 से स्थित घर से निकली. गुरुद्वारा में समाज के सभी प्रतिनिधियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर जगदीप को श्रद्धांजलि दी गई. दुख: की इस घड़ी में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, मुख्य सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह गिल, परमजीत सिंह रोशन, झारखंड रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह गोलू, अमरीक सिंह आदि उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए. सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल ने दोषियों को हर हालत में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. दुख: की घड़ी में सिख समाज के सभी लोग जगदीप सिंह के परिवार के साथ खड़े है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-social-organization-seva-hi-lakshya-organized-a-blood-donation-camp/">जमशेदपुर

: नेताजी की जयंती पर सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने लगाया रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//