Search

जमशेदपुर : प्रयागराज गया था परिवार, घर में हो गई लाखों की चोरी

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा निवासी मो. ओवेस सिद्दीकी के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त ओवेस का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज गया था. जानकारी मिलने पर ओवेस सोमवार देर शाम वापस अपने घर लौटे और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की. ओवेस डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं. उनके पिता सम्स परवेज साउदी में काम करते है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-jharkhand-agitator-dies-due-to-bike-accident-wave-of-mourning-in-the-area/">चंदवा

: बाइक के धक्के से झारखंड आंदोलनकारी की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

दरवाजा तोड़कर दिया घटना को अंजाम

ओवेस ने बताया कि वे 9 जून को वह अपने परिवार संग प्रयागराज गए थे. वहां से उन्हे सैनी जाना था. घर की देखभाल के लिए मामा गुड्डू को कहा था. 11 जून को वे लोग प्रयागराज पहुंचे ही थे कि उन्हें मामा ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है. ओवेस ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़ घर में रखे तीन लाख नकद और दो महंगी घड़ियां चुरा ली है. चोर अपने साथ एक मोबाइल भी चुरा ले गए है. ओवेस के अनुसार घर में लगभग पांच लाख की चोरी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp