Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

 

- छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में जुटे समाज के हजारों लोग

- सामाजिक समरसता एवं सद्भावना का दिया संदेश

Jamshedpur (Ratan Singh) : झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई के द्वारा रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित हुआ. इसमें मुख्य रूप से संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, अजय सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता परमार, मंजू सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, जिप सदस्य डॉ परितोष सिंह, रमन सिंह, सुनील सिंह, आशुतोष सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह संचालन अशोक सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ परितोष सिंह के द्वारा किया गया. छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की. इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कह कि किसी पारिवारिक मिलन समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भावना को बढ़ाते हुए आपसी भाईचारा बढ़ाना है. संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा क्षत्रिय समाज के लोग अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/KSHATRIYA-SAMAJ-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shri-ram-youth-boys-club-will-organize-a-grand-tricolor-yatra-on-26th/">जमशेदपुर

: श्री राम यूथ बॉयज क्लब 26 को निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा

समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए. जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज के साथ-साथ देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं. क्षत्रिय महिला मोर्चा के अध्यक्ष कविता परमार ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है. हम सभी को अपने महिला सदस्यों को भी संगठित कर समाज को आगे बढ़ने का काम करना है. संरक्षक अजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने पूर्व में भी देश के निर्माण में अग्रणीय भूमिका निभाई है और आगे भी निभा सकता है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रामनवमी सिंह, इंद्रजीत सिंह, ऐश नंदन सिंह, अभिनाश सिंह, कालीचरण सिंह, शंभू सिंह, जयकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, निकेश सिंह, कलानंद सिंह विनय सिंह, राणा सिंह, मृत्युंजय प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, बबलू सिंह सहित सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही