Search

 
 
 

जमशेदपुर : परिजनों ने कंपनी संचालक पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप

 
  • मानगो की युवती चार दिनों से लापता, मामला दर्ज
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी अंतर्गत सुभाष कॉलोनी निवासी सुलेखा कुमारी बीते 21 फरवरी से लापता है. इधर, सुलेखा के परिजनों ने उलीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. परिजनों ने बताया कि सुलेखा मानगो चटाई कॉलोनी में झारखंड होलसेलर नामक कंपनी में काम करती थी. परिजनों ने कंपनी के संचालक तृप्ति रंजन खंडा पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि सुलेखा 21 फरवरी को काम पर निकली थी पर समय से वापस नही लौटी. सुलेखा के सहकर्मियों ने जानकारी लेने की भी कोशिश की गई पर किसी ने संतुष्ट जवाब नही दिया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-nyay-yatra-continues-from-moradabad-priyanka-joins/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से आगे बढ़ी,  शामिल हुई प्रियंका  

व्हाट्सएप पर मैसेज कर दी अपहरण की जानकारी

परिजनों ने बताया कि सुलेखा ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर अपहरण की जानकारी दी. मैसेज पर बताया कि उसका अपहरण कर अनजान जगह छुपाकर रखा गया है और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है. इधर शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी तृप्ति रंजन को हिरासत में भी लिया है. तृप्ति रंजन ने बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, वह गलत है. पुलिस मामले की जांच कर सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही