Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में रिश्तेदार के घर गये थे परिवार के लोग, हो गयी चोरी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : बिष्टुपुर के रोड के एक परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां गये हुये थे. वहां से जब लौटे तब पाया कि मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत बिष्टुपुर थाने में जाकर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. इसके बाद सीसीटीवी के माध्यम से घटना में शामिल चोर गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : पैसे">https://lagatar.in/if-i-had-money-i-would-have-been-a-teacher-poverty-was-taken-away-golden-moments-of-employment/">पैसे

होते तो टीचर होता, गरीबी लील गई रोजगार के सुनहरे पल

नकद 50 हजार व 2 लाख के गहने ले गये चोर

घटना के बारे में भुक्तबोगी रजनीकांत राधनपरा ने बताया कि वे रात के 8 बजे अपने भाई के घर सोनारी गये हुये थे. वहां से लौटने पर देखा कि मकान में लगा ताला गायब है. भीतर जाने पर देखा कि कमरे का सभी सामान बिखरा हुआ है. अलमारी खुली है. पूजा घर को भी अस्त-व्यस्त हालत में देखा. जांच में पाया कि चोरों ने नकद 50 हजार रुपये और 2 लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गये हैं.

इन सामानों की हुई है चोरी

चोरी की घटना में सोने की अंगूठी, सोने की चुड़ी, सोने की बाली, सोने की चेन, ब्रेसलेट, चादी की चाबी, चांदी का छल्ला आदि शामिल है. रजनीकांत ने बताया कि चोरी की घटना में उन्हें ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-middle-aged-beaten-to-death-accused-son-absconding-after-incident/">समस्तीपुर

: अधेड़ की पीट- पीटकर हत्या, घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही