Search

 
 
 

जमशेदपुर : टकलू के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने थाना के सामने दिया धरना

 
  • जेएमएम नेता बबन राय और दुबराज नाग पर लगाया हत्या का आरोप
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत चौधरी होटल के पास बाइक से आए अज्ञात अपराधियों ने टकलू लोहार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में टकलू का साथी मानस भी घायल हो गया था. इधर, मामले को लेकर पुलिस ने मानस के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इधर, शुक्रवार को परिजन पत्नी रितू लोहार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीतारामडेरा थाना के बाहर सड़क पर बैठ गए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-b2b-industrial-machinery-and-engineering-expo-2024-indomac-started/">आदित्यपुर

: बी 2 बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो-2024 इंडोमैक शुरू
पत्नी ने जेएमएम युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय, दुबराज नाग, मासुक मनीष, डोमनी सेमसंग और सौरभ दलाई पर हत्या का आरोप लगाया है. पत्नी रितू ने बताया कि टकलू ने बीते दिनों ही उसे बताया था कि कुछ लोग उसकी हत्या करना चाहते है. टकलू ने सबसे पहले बबन राय और दुबराज नाग का नाम बताया और कहा कि अगर उसकी हत्या होती है तो इसमें बबन राय और दुबराज नाग का हाथ होगा. इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद">https://lagatar.in/allahabad-high-court-refuses-to-ban-worship-in-vyas-tehkhana-of-gyanvapi-campus/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट का ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक से इनकार
गुरुवार दोपहर दो बजे वह घर से सीतारामडेरा थाना में सूचना देने के लिए अपने साथी मानस, अजय राय और सूरज के साथ निकला था. थोड़ी देर बाद खबर मिली की किसी ने टकलू को गोली मार दी है. परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/death-of-youths-heartbeat-poonam-pandey-manager-confirmed/">युवाओं

के दिल की धड़कन पूनम पांडे की मौत, मैनेजर ने किया कंफर्म

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इधर, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे है. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि घटनास्थल के पास एक पीसीआर वाहन खड़ी है. पीसीआर वाहन के जाते ही टकलू को गोली मार दी जाती है. घटना को अंजाम देने वाला युवक गिरते-पड़ते एक बाइक पर बैठकर बर्निंग घाट की ओर भागता है जिसमें दो युवक पहले से ही सवार होते है. इसके अलावा एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घटना में शामिल है. पत्नी रितू ने बताया था कि कुछ दिनों से टकलू की रेकी भी की जा रही थी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mans-leg-amputated-after-being-hit-by-train-mmch-referred/">पलामू

: ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कटा, MMCH रेफर

टकलू को जानता तक नहीं : बबन राय

मामले को लेकर आरोपी बबन राय ने बताया कि वे टकलू को जानते तक नहीं है फिर भी टकलू के परिजन उसपर हत्या का आरोप लगा रही है. अगर, पुलिस चाहे तो मामले की जांच कर सकती है. जांच में उनका नाम सामने आया तो वे जेल जाने को भी तैयार है. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-mamata-banerjee-staged-a-protest-demanding-the-dues-of-west-bengal/">कोलकाता

 : पश्चिम बंगाल की बकाया राशि की मांग को लेकर ममता बनर्जी ने धरना दिया

ये है मामला 

बता दे कि गुरुवार देर शाम टकलू लोहर अपने अन्य तीन साथियों के साथ कार का पंचर बनवाने घर से निकला था. इसी बीच एक युवक ने टकलू लोहार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. टकलू के साथी मानस ने एक युवक को धर-दबोचा पर युवक ने मानस पर भी गोली चला दी जिससे गोली मानस के दाहिने हाथ को छूते हुए निकल गई. घटना के बाद टकलू को इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया. टीएमएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही