Search

 
 
 

जमशेदपुर : 25 वर्षों से जमीन पर दखल दिलाने के लिए भटक रहे परिवार ने आत्मदाह की दी चेतावनी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  एमजीएम थानान्तर्गत बालीगुमा के रहने वाले बहादूर टुडू 25 वर्षों से अपने पूर्वजों की जमीन पर दखल कब्जा के लिए चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. थक हारकर उन्होंने अंतिम बार उपायुक्त के यहां शिकायत पत्र सौंपकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी. बहादूर टुडू ने बताया कि उनके पूर्वजों की जमीन पर दूसरे लोगों ने कब्जा किया है. वर्ष 1998 में कोल्हान आयुक्त ने एक आदेश पारितकर भूमि सुधार उप समाहर्ता को जमीन पर दखल कब्जा दिलाने का आदेश दिया. उक्त आदेश के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता ने जमशेदपुर अंचल को दखल परवाना भेज दिया. तब से बहादूर टुडू एवं उनके परिवार जमीन पर कब्जा लिए दर-दर भटक रहा है. इससे पहले उसके पिता बीराम टुडू ने सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटा. उनका निधन होने के बाद उनका पुत्र चक्कर काट काटकर परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-who-went-to-lay-siege-to-the-land-arrested-with-weapon/">जमशेदपुर

: जमीन की घेराबंदी करने गया युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

किराए के मकान में रहने को विवश है परिवार

बहादूर टुडू ने बताया कि उनके पूर्वजों की अपनी जमीन होते हुए वह  तथा उसका परिवार भाड़े के मकान में रहने को विवश हैं. कोल्हान आयुक्त के द्वारा पारित आदेश के बाद उन्होंने  भूमि सुधार उप समाहर्ता के यहां दखल दिहानी का आवेदन दिया. जिसके बाद उन्होंने मानगो अंचल से पत्राचार किया. मानगो अंचल से जमशेदपुर अंचल भेजा गया. जमशेदपुर अंचल में कहा जा रहा है कि 25 वर्ष पुराना रिकार्ड नहीं हैं. थक हाकर बहादूर टुडू ने डीसी को मांग पत्र सौंपकर 15 जुलाई को आत्मदार करने की चेतावनी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-namdharis-autobiography-is-inspiring-to-improve-the-future-harivansh/">जमशेदपुर

: भविष्य की राह बेहतर बनाने को प्रेरक है नामधारी की आत्मकथा – हरिवंश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही