Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 16 सितंबर को लौहनगरी में जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गमक इंटरटेनमेंट, नाम्या स्माइल फाउंडेशन और नवश्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 सितंबर को राजेन्द्र विद्यालय ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी सोमवार को साकची में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि डॉ. राजीव राज, शुभम द्विवेदी, राम भदावर, सुषमा झा, मनोज झा, अमृतांशु शर्मा, वैभव पांडे, मनु वैशाली, अभिजीत स्वरूप एवं अमित सिंह कविता पाठ करेंगे. कवि सम्मेलन में प्रवेश नि:शुल्क है. लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संस्था द्वारा पास की व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर इंटरटेनमैंट के शुभम दत्ता, नवश्री फाउंडेशन से रीता मिश्रा एवं समाजसेवी विनीता शाह उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/dc-reviewed-the-supply-and-mining-department-gave-several-guidelines/">डीसी

ने की आपूर्ति और खनन विभाग की समीक्षा की, दिये कई दिशा-निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही