Search

जमशेदपुर : टाटा मोर्टस वर्कर्स यूनियन में विदाई समारोह

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोर्टस वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को मई माह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे. इसमे कॉमन ऐक्टिविटी के बूढ़ी सूदन मांझी, प्रोडक्शन कंट्रोल के गणेश चंद्र दास, फ्रेम एसेम्ब्ली के अनिल कुमार सिंह, पेंट शॉप के केशव कुमार सिंह, मिलिंग के लाल बाबू सिंह, हीट ट्रीटमेंट के किशोर कुमार मिश्रा, गियर बॉक्स असेम्ब्ली के हजारी लाल शामिल थे. उसके बाद कमिटी मीटिंग शुरू हुई. कमिटी मीटिंग में बतौर अतिथि सेफ्टी हेड राहुल वाडिया उपस्थित थे. यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस अवसर पर राहुल वाडिया ने विस्तृत रूप से सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को प्रशिक्षित किया. साथ ही किसी भी तरह के सुरक्षा उपाय पर विचार देने के लिए सभी कमेटी मेंबरों से आग्रह किया. कमिटी मीटिंग में सभी कमेटी मेंबर ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की. इसके बाद महामंत्री ने सभी समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-planted-amritdhara-in-adityapur-police-station/">जमशेदपुर

: जेसीआई ने आदित्यपुर थाना में लगाया अमृतधारा
सही फोरम पर समस्याओं को उठाकर इसके निदान के लिए आश्वस्त किया. मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने टेल्को टाउन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने एवं उसका निदान समय सीमा के अंदर करने की सुविधा डिजिटल ऐप के संबंध में जानकारी दी. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कमेटी मेंबरों को बताया कि हम सबको सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आप लोगों द्वारा जो भी सुझाव दिए जा रहे हैं, सराहनीय एवं स्वागत योग्य हैं. आप सबकी एकता और यूनियन के प्रति सजगता हमारी ताकत है. दो दिन पहले हम लोगों ने पर्यावरण दिवस मनाया है. हम सबको कार्यस्थल पर एवं घरेलू कार्य में भी प्लास्टिक का उपयोग कम से कम खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp