Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में 12 सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ शामिल हुए. इनमें ट्रांसमिशन के श्यामल कुमार मुखर्जी, ट्रांसमिशन हीट ट्रीटमेंट से रवि शंकर सिंह, फ्रेम फैक्टरी से एके भौमिक, दीपक कुमार सिंह, के अप्पा राव, मदन गोस्वामी, वेहिकल फैक्ट्री से अशोक कुमार राउतरे, एसएन राव, एक्सल डिवीजन से रंजीत कुमार पात्रो, किशोर कुमार, राधेश्याम मिश्रा और परशुराम सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : काउंसिल">https://lagatar.in/bypassing-the-appeal-of-the-council-hundreds-of-lawyers-reached-the-cm-dialogue-took-selfie-together-read-what-the-government-gave-to-the-lawyers/">काउंसिल

की अपील दरकिनार कर CM संवाद में पहुंचे सैकड़ों वकील, साथ में ली सेल्फी, पढ़िए सरकार ने वकीलों को क्या दी सौगात
इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सबने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. आप सभी के योगदान से टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाई है. टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब का आने वाला जीवन सुखमय हो, आप स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तत्परता बढ़ाएं ऐसी हमारी कामना करते हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी लोगों की स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दें, ताकि उनका जीवन खुशी-खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी, यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. समारोह का संचालन अशोक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही