Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विदाई सह अभिनंदन समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2021-23, डीएलएड सत्र 2020-22 और 2021-23 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल एवं सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर फेयरवेल देते समय सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. पास आउट विद्यार्थियों को एप्रन और कैप पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई. सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच गेम आयोजित किया गया. इन नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स सुमन डे और मिस फ्रेशर्स नयन दास रहीं. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-नृत्य प्रस्तुत किया. कॉलेज के सचिव गौरव कुमार बचन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि कॉलेज में जब भी कैंपस ड्राइव हो वे जरूर उपस्थित रहें. वर्तमान विद्यार्थियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नियमित रहें और सभी तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लें. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-becomes-the-first-state-private-university-to-get-a-grade-from-naac-in-three-states-including-jharkhand/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी बनी झारखंड समेत तीन राज्यों में नैक से “ए” ग्रेड हासिल करने वाली पहली स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी
कॉलेज की प्राचार्य डॉ कल्याणी कबीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी धैर्य के साथ जीवन जीना सीखें. प्रतिदिन कॉलेज में उपस्थित रहें और महाभारत के अर्जुन की तरह एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें. असिस्टेंट प्रो डॉ भूपेश चंद और डीएलएड इंचार्ज जयश्री पांडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. कार्यक्रम के पश्चात पूर्ववर्ती छात्रों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमन लता और डॉ सतीश चंद्र ने विद्यार्थियों को नैक की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और उन्हें पूर्ववर्ती छात्रों की आगामी बैठक में भी शामिल होने को कहा. कॉलेज के चेयरमैन रामबचन और अध्यक्षा रंभा देवी ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी. समारोह में डॉ सतीश चंद्र, डॉ दिनेश यादव, डॉ सुमनलता, डॉ गंगा भोला, रश्मि लुगून, अमृता सुरेन, असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, लेक्चरर बबीता कुमारी, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा, लिलिमा भकत और सिमरन कुमारी तथा दीपिका पारिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही