Search

 
 
 

जमशेदपुर : लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 10वीं के छात्रों को सफलता की कामना के साथ दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के डिमना गोकुल नगर स्थित लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को 10वींकक्षा के छात्र-छात्राओं को सफलता की कामना के साथ विदाई दी गई. कक्षा नौवीं और आठवीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : अग्निवीर">https://lagatar.in/modi-government-betrayed-lakhs-of-youth-of-the-country-by-implementing-agniveer-yojana-mahila-congress/">अग्निवीर

योजना लागू कर मोदी सरकार ने देश के लाखों युवाओं को धोखा दिया : महिला कांग्रेस
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद व अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं कबीर मेमोरियल स्कूल के प्रशासक व पूर्व प्रधानाध्यापक रिजवान अहमद, तकनीकी प्रशिक्षक सुरेश एवं अवैतनिक निदेशक शिव कुमार प्रसाद, प्रधानाध्यापिका मंजू ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए. उन्होंने बच्चों को बताया गया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. मेहनत, लगन और संयम से ही सफलता कदम चूमती है और आगे तरक्की का मार्ग खुलता है. इस क्रम में उन्होंने बच्चों को सुझाव दिया कि वे आगे चलकर तकनीकी एवं कौशल युक्त शिक्षा प्राप्त करें, ताकि आत्मनिर्भर बन सकें. इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही