Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय में 12वीं के छात्रों को दी गयी विदाई, एसके अराजुद्दीन मिस्टर और साइमा फिरदोस मिस गोविंद विद्यालय

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में शनिवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. विद्यालय के निदेशक महोदय डॉ ब्रह्मदत्त शर्मा ने सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य जेपी होता, प्रशासक कृष्णा मोदक, उप प्राचार्य अनीता नंदी, जूनियर प्रभारी रीता चौधरी और पीआरओ राजेश शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया. विद्यार्थी परिषद की ओर से कई मनोरंजक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया. समारोह के आरंभ में संस्कृतिक गतिविधियों में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किये. निर्णायक मंडली ने सर्वसम्मति से एसके अराजुद्दीन और साइमा फिरदोस को क्रमाश: मिस्टर एवं मिस गोविंद विद्यालय चुना, जिन्हें ताज पहनाते हुए विद्यालय के निदेशक महोदय डॉ ब्रह्मदत्त शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-badampahar-passengers-rail-wheel-jammed-in-bahalda-road/">जमशेदपुर

: बहलदा रोड में किया टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर का रेल चक्का जाम
12वीं के विद्यार्थी अपने अनुभव बताते हुए भावुक हो गए और कहा कि विद्यालय से मिले प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के हम हमेशा ऋणी रहेंगे. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. समारोह में विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. स्वागत भाषण विद्यालय के छात्र परिषद की वाइस प्रेसिडेंट सालेहा परवीन तथा धन्यवाद ज्ञापन नौशाद रजिया ने किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अरसलान और वाइस कैप्टन फैज़ला हसन ने किया. समारोह के आयोजन में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के साथ ही शिक्षक- शिक्षिकाओं की भी सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही