Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में बीएड की प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की बीएड की 13 छात्राओं सह प्रशिक्षुओ को विदाई दी गई. सभी छात्राएं 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में पठन-पाठन का प्रशिक्षण हासिल कर रही थीं. समारोह में मुख्य रूप से स्कूल प्रबंधन समिति के महासचिव डॉ हरिबल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष जेके श्रीवास्तव चुटिया एवं प्राचार्या संगीता सिंह उपस्थित थे. डॉ हरि बल्लभसिंह आरसी ने शिक्षक के हाथ देश का भविष्य बताते हुए निर्देशित किया कि शिक्षक को सजग एवं सचेत रहने की आवश्यकता है. अपनी मातृभाषा के प्रति और अपने देश के प्रति तभी एक आदर्श नागरिक का निर्माण हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/jal-sahiyas-will-get-pending-honorarium-gram-gaadi-yojana-approved-know-the-decisions-of-hemant-cabinet/">जल

सहियाओं को मिलेगा लंबित मानदेय, ग्राम गाड़ी योजना को स्वीकृति, जानें हेमंत कैबिनेट की फैसले
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका और इग्नू की को-ऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने स्वागत भाषण किया. विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रत्येक प्रशिक्षु छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. प्रशिक्षु छात्रा मन्नू ने पूरे एक महीने के प्रशिक्षण पर अपने अनुभव साझा किये. नेहा ने नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यालय की ओर से प्रशिक्षु छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. काजल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. प्रशिक्षण में स्वीटी की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही