Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में जूलॉजी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को दी गयी विदाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग में पीजी चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मंगवार को पीजी सेकेंड सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की ओर से इस समारोह का किया गया था. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विधिवत समारोह की शुरुआत की. तत्पश्चात विभाग की ओर से उनका स्वागत किया गया. डॉ अमर सिंह ने विदा हो रहे छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए जीवन में हमेशा अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने की सीख दी. साथ ही राज्य व देश के विकास में अपने ज्ञान का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-gets-b-grade-in-naac-principal-honored/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज को नैक में मिला बी ग्रेड, प्राचार्य को किया सम्मानित
समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति सोरेन ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने शोध के क्षेत्र में आगे आने की सलाह दी, ताकि आगे चल कर वे समाज को कुछ दे सकें. समारोह का संचालन जगजीत व सदमा ने किया. इस अवसर पर डॉ संगीता कुमारी, डॉ मधुसूदन महतो, डॉ अमर कुमार, प्रो अशोक कुमार रवानी, स्वाति आनंद, अमोरहा, शिवम, शालू, रेणुका, शाइस्ता, कुणाल, ओम प्रिया, अनिमा, नवीन समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही