Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यूनियन कार्यालय में दी गई विदाई

 
Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में अप्रेल माह में सेवानिवृत्त हुए आठ कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया और विदाई दी गई. आज फाउंड्री के उदय प्रताप सिंह, फ्रेम फैक्टरी के अनिल कुमार सिन्हा, इंजन के सुदामा प्रसाद, एक्सल के आर एन सिंह, कैब एंड कॉल फैक्ट्री के धनेश ठाकुर, कैब एंड कॉल फैक्ट्री के फागु राम मांझी, सेक्युरिटी के प्रभात झिंगन और ई आर सी के आलोक कुमार चक्रवर्ती को विदाई दी गई. इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bevinar-organized-on-the-subject-of-yoga-therapy-in-womens-college/">जमशेदपुर

: वीमेंस कॉलेज में योग चिकित्सा विषय पर बेविनार का आयोजन
उन्होंने कहा कि आप सभी के योगदान से आज टाटा मोटर्स कई प्लांट स्थापित कर पाने में सफल हुई. टाटा मोटर्स दुनिया में बेहतर वाहन बनाने वाली कंपनी में से एक है. आप सब स्वस्थ रहें और आप सामाजिक कार्यों में अपनी तत्परता बढ़ाएं हमारी कामना हैं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप लोगों की बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते और आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार में दें ताकि उनका जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो. जब भी यूनियन की आवश्यकता होगी यूनियन आपके लिए सदैव खड़ा है. मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही