Search

 
 
 

जमशेदपुर : मध्य विद्यालय सुंदरनगर में सेवानिवृत शिक्षक को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : मध्य विद्यालय सुंदरनगर के शिक्षक पार्थ प्रतिम सरकार पिछले गुरुवार को सेवानिवृत हुए. इसके मद्देनजर शुक्रवार को विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विदाई गीत प्रस्तुत करते हुए अपने प्रिय शिक्षक को विदाई दी. समारोह की अध्यक्षता मध्य विद्यालय करनडीह के प्रधानाध्यापक शांति सोरेन ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/praveen-who-was-asp-in-jamshedpur-took-charge-as-railway-sp/">जमशेदपुर

में एएसपी रह चुके प्रवीण ने संभाला रेल एसपी का पदभार
इस अवसर पर संकुल साधन सेवी संजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृति सरकारी परंपरा है. एक न एक दिन सभी को सेवानिवृत होना है, लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे तो वे हमेशा याद रखेंगे. समारोह का संचालन दुर्गा मुर्मू ने किया. इस अवसर पर संकुल साधन सेवी शंकर गोप एवं विजय गोपाल जाना, भारती जाना, शांति सोरेन, स्मृति हांसदा, श्रीनिवास सिंह, रोज दे समेत विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोईया मालहो बेसरा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही