Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेवानिवृति पर टाटा मोटर्स के सिनियर जीएम को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त होने पर सिनियर जीएम मानस मिश्रा को यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार को विदाई दी. इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, ई आर हेड सौमिक रॉय, एड्मिनिस्ट्रेशन हेड बी ऐन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह सहित समस्त आफिस बेयरर, कमेटी मेम्बर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे. मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि मानस मिश्रा का टाटा मोटर्स के उन्नति में अहम् योगदान रहा एवं सामाजिक कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय है. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका जीवन खुशहाल रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-polytechnic-entrance-exam-completed-peacefully-at-eight-centers-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के आठ केंद्रों पर पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर लेते हैं हिस्सा

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मानस मिश्रा को सामाजिक कार्यों में योगदान विरासत में मिली है. उनके माता पिता भी सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते थे. उनके सामाजिक कार्यों में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं. ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि मानस मिश्रा का मार्गदर्शन एवं स्नेह हमेशा मिलता रहा है. वहीं मानस मिश्रा ने कहा कि वह हमेशा की तरह सभी की सेवा में तत्पर रहेंगे. हम सभी का उद्देश्य टाटा मोटर्स को हमेशा सबसे आगे देखने का रहा है. उन्होंने सभी से इस मुहिम को आगे ले जाने का आह्वान किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही