Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में उर्दू स्नातक की अंतिम वर्ष का छात्राओं को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ग्रेजुएट कॉलेज फॉर विमेन में मंगलवार को उर्दू संकाय की स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ उर्दू विभाग की डॉ. अंजुम आरा के स्वागत भाषण से हुआ. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य् डॉ.मुकुल खंडेलवाल उपस्थित थीं. मौके पर उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-milan-club-meeting-held-in-barajamda-regarding-durga-puja/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा में दुर्गा पूजा को लेकर मिलन क्लब की बैठक आयोजित
इस अवसर पर जूनियर छात्राओं नरगिस रुखसार और साना ने स्वागत गीत और शाहीन एवं यासमीन के द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया. छात्रा फैज़ा तरन्नुम एवं आयशा के द्वारा गीत एवं गजल प्रस्तुत की गई. छात्राओं ने कॉलेज में गुजारे दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव को सबके साथ साझा किया. कार्यक्रम का संचालन तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नगमा ने किया. इस अवसर पर स्नातक अंतिम वर्ष का छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.कार्यक्रम में डॉक्टर फिरदौस जबीन और उर्दू विभाग की तमाम छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही