Search

 
 
 

जमशेदपुर: सेवानिवृत होने पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवान को दी गयी विदाई

 
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सिविल डिफेंस कार्यालय में बुधवार को सीनियर वालंटियर को विदाई दी गई. विदाई का यह कार्यक्रम टाटानगर वेलफेयर इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था. रेल सिविल डिफेंस केवी रामडू 29 वर्ष के सेवाकाल के बाद रिटायर हुए हैं. उन्हें इस सेवा काल में एक पीसीएसओ ग्रुप अवार्ड मिला है. दो बार मंडल रेल प्रबंधक और एक बार सीनियर डीईई ने सम्मानित किया था. कोरोनाकाल में उन्होंने रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच अभियान में भी काम किया था. सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि वी रामडू एक कुशल प्रशिक्षित सदस्य थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-construction-was-being-done-in-ranikudar-and-kashidih-by-deviating-the-map-jnac-stopped/">जमशेदपुर:

रानीकुदर व काशीडीह में नक्शा विचलन कर हो रहा था निर्माण, जेएनएसी ने रोका
नागपुर सिविल डिफेंस महाविद्यालय से उन्होंने ट्रेनर ऑफ ट्रेनी की ट्रेनिंग ली थी. हर तरह के आपदा के कार्य में काम करने की वह क्षमता रखते थे. विदाई समारोह के अध्यक्ष वीपी सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में चार नए प्रशिक्षु वेलफेयर इंस्पेक्टर के साथ सिविल डिफेंस के अनिल सिंह, पीएन पांडे, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, पार्वती मुर्मू, रितेश गुहा, अनामिका मंडल, महादेव दास, सुजीत कुमार, सिंटू कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-the-house-in-bagbera-police-caught/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में घर में घुसकर चोरी, पुलिस ने पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही