Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सोमवार को हिंदी विभाग के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की. इस मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि यह विदाई नहीं है बल्कि एक नए रिश्ते का शुभारंभ है. उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने कार्य क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-talks-of-tata-motors-workers-union-and-management-begin/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बोनस वार्ता शुरू
अपने कॉलेज का, अपने देश का नाम रौशन करें. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गुड़िया, प्रो कंचन गिरि, एवं प्रो हरेन्द्र पंडित ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.मौके पर छात्र नेता हेमंत पाठक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वालो में सिमोती मदीना, गायत्री सिंह, हेमा, सरस्वती कुमारी, अरविंद कुमार, राजा कुमार एवं अन्य विद्यार्थी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही