Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के जूलॉजी फाइनल सेमेस्टर के छात्रों को दी गयी विदाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के जूलॉजी विभाग में बुधवार को स्नातक छठे (अंतिम) सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को समारोहुपूर्वक विदाई दी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर विषय अपनी जगह पर महत्वपूर्ण है, परंतु जूलॉजी एक ऐसा विषय है जिसका संबंध हमारे शरीर और इसके अंगों के क्रिया-कलापों से है. यही कारण है कि इसका महत्व विशेष हो जाता है.
इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-intervention-of-artificial-intelligence-will-increase-in-hr-system/">XLRI

: एचआर सिस्टम में बढ़ेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दखल
उन्होंने आशा जतायी कि सभी छात्र-छात्राएं अपने विषय में परिपक्वता प्राप्त करेंगे और इसे अधूरा नहीं छोड़ेंगे. साथ ही स्नातक के बाद भी इस विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने आप को उस मुकाम तक पहुंचाने की प्रेरणा दी, पहुंचकर संतुष्टि प्राप्त हो. जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ शशि प्रभा ने भी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने क्षेत्र में ऊंचाई हासिल करने की शुभकामना दी. कार्यक्रम में विभाग की प्रो नुजहत जहान, प्रो सानिया तहरीम समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य-गीत प्रस्तुत किये. शहिस्ता और फरहाना ने समारोह का संचालन किया.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही