Search

 
 
 

Jamshedpur : एक रुपये का टोकन मनी देकर किसान करा सकेंगे फसल की बीमा

 
  • अगहनी धान के लिए 87087 रुपये व भदई मकई के लिए 72023 रुपये का मिलेगा लाभ
  • उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के किसान एक रुपये टोकन मनी जमा करके बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए 31 अगस्त तक इच्छुक किसान अपना पंजीकरण कृषि अथवा सहकारिता विभाग में करा सकते हैं. किसानों को अगहनी धान के फसल की क्षतिपूर्ति राशि के रुप में प्रति हेक्टेयर 87087 रुपये तथा भदई मकई के लिए 72023 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे. इस संबंध में जागरूकता के बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक जागरूरकता रथ जिला समाहरणालय मुख्यालय से रवाना किया गया. उपायुक्त अन्नय मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjym-took-out-a-torch-procession-for-the-success-of-yuva-akrosh-rally/">Adityapur

: “युवा आक्रोश रैली” की सफलता के लिए भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस
उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंड व पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ व उद्देश्य के प्रति जागरूक करेगा. उन्होने बताया कि सरकार ने किसानों की आर्थिक सुदढ़ीकरण को लेकर खरीफ वर्ष 2024 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लांच की गई है. योजना का लाभ लेने के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को फसल बीमा के लिए अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना होगा. फसल बीमा के लिए किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधित प्रपत्र, बंटाई प्रमाण पत्र (बटाईदार कृषक होने पर नोटराईज्ड), फसल बुआई प्रमाण पत्र (स्वसत्यापित), मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा. उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी के लिए किसान नजदीकी प्रखंड कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें :   Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-chief-minister-will-come-to-rapcha-football-ground-of-gamharia-on-28th/">Adityapur

: गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान में 28 को आएंगे मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही