Jamshedpur (Sunil Pandey) : धान का बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग में पंजीकरण कराना होगा. पंजीकृति किसानों को ही अनुदानित दर पर धान का बीज उपलब्ध कराया जाएगा. पटमदा लैम्पस में बुधवार को धान का बीज वितरण की शुरुआत की गई. विधायक मंगल कालिंदी ने चार किसानों को धान प्रभेद एमटीयू 7029 बीज का वितरण किया. मौके पर विधायक मंगल कालिन्दी ने किसानों को इस सरकारी बीज का सदूपयोग करने के लिए कहा. साथ ही बीज वितरण से जुड़े विभागीय कर्मियों को किसानों से जमीनी स्तर पर जुड़े रहने का सुझाव दिया. ताकि किसान सरकार के योजनाओं का लाभ ले सके. कृषि विभाग की ओर से चालू वितीय वर्ष (2023-24) में बीज विनिमय एवं वितरण की योजना चलायी जा रही है. इसके तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज का वितरण किया जाना है. धान का वास्तविक मूल्य 3560 रुपया है. 50 प्रतिशत अनुदान (1780 रुपया) पर पंजीकृति किसानों को बीज दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zenith-2-0-organized-in-english-department-of-karim-city-college/">जमशेदपुर
: करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित
: जिले की विकास योजनाओं की होगी सतत निगरानी, क्रियान्वयन से पहले जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी [wpse_comments_template]
: करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित
पंजीकृति किसानो को बताना होगा ओटीपी
अनुदानित दर पर धान का बीज प्राप्त करने वाले किसानों को ब्लॉक चेन सिस्टम में पहले पंजीकरण करना होगा. यह पंजीकरण प्रखण्ड के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के माध्यम से किया जा रहा है. इसके लिए किसान को आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जाना होगा एवं मोबाइल नंबर बताना होगा. बीज प्राप्त करते समय मोबाइल में ओटीपी आएगा इसके बाद ही किसान को बीज प्राप्त होगा. विगत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी रोहिन नक्षत्र से पूर्व बीज मिलने से किसानों में उत्सुकता देखी जा रही है. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, लैम्प्स के कर्मी, आत्मा कर्मी एवं 20 किसान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-districts-development-plans-will-be-continuously-monitored-information-will-be-given-to-public-representatives-before-implementation/">जमशेदपुर: जिले की विकास योजनाओं की होगी सतत निगरानी, क्रियान्वयन से पहले जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment