Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बेटे से विवाद के बाद पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में शनिवार को बेटे के साथ विवाद के बाद पिता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया. घटना के बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी है और उन्हें इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद से ही बेटा घर से कहीं चला गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच के दौरान एमजीएम अस्पताल पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-one-arrested-in-truck-robbery-from-burmines-goods-recovered/">जमशेदपुर:

बर्मामाइंस से ट्रक लूट में एक गिरफ्तार, सामान बरामद
 

बेटा पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पिता हुजी मुड़िया ने अपने छोटा बेटा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बेटा उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर तंग किया करता है. शनिवार की सुबह जब हुजी मुड़िया की पत्नी काम पर चली गयी तब घर में बेटा और हुजी मुड़िया ही थे. इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर हुजी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया. घटना में उनका आधा शरीर जल गया है. अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-massive-explosion-at-tata-steel-coke-plant-one-unconscious-two-contract-workers-injured/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोक प्लांट में जोरदार धमाका, एक बेहोश, दो ठेकाकर्मी घायल
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही