Search

 
 
 

जमशेदपुर : कमलपुर में ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र में ससुर द्वारा बहू के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 27 फरवरी की है. मिली जानकारी के अनुसार ससुर द्वारा लगातर बहू के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था जिसकी शिकायत उसने अपने मायके में भी की पर मायके वालों ने उसकी बात नहीं मानी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vinod-srivastava-becomes-seraikela-vis-convenor-workers-congratulated/">आदित्यपुर

: विनोद श्रीवास्तव बने सरायकेला विस् संयोजक, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
अंत में पीड़िता ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और उसे समाज के सामने पेश किया. समाज में दोनों पक्षों की बीच समझौता में सहमति नहीं बनने पर मामला थाना पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने खुद से ही घटना का वीडियो बनाया. समझौते के दौरान उसने अपने ससुर की सारी संपत्ति मांगी. जब ससुर द्वारा संपत्ति देने से इंकार किया गया तब उसने थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congress-is-the-only-contender-for-singhbhum-seat-chandrashekhar-das/">चाईबासा

: सिंहभूम सीट के लिए कांग्रेस ही दावेदार: चन्द्रशेखर दास

मुसाबनी : लेंजोबेड़ा मवि के एचएम रहते हैं अनुपस्थित, ग्रामीण में आक्रोश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Musabani-Trening.jpg"

alt="" width="1230" height="540" /> Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेंजोबेड़ा का सोमवार को पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकुड़, ग्राम प्रधान अशोक कुमार सोरेन और पूर्व उप मुखिया शम्भु गागराई ने किया. साथ मे ग्रामीण भी उपस्थित थे. विद्यालय मे विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम थी. विद्यालय मे एक ही शिक्षक हेमंत कुमार गिरि उपस्थित थे. विद्यालय के प्रधान अध्यापक जयदीप सरकार अनुपस्थित मिले. ग्रामीणों का शिकायत लगातार हो रही थी कि लेंजोबेड़ा विद्यालय के प्रधान अध्यापक जयदीप सरकार विद्यालय नहीं आते हैं. इसे भी पढ़ें : 24">https://lagatar.in/scs-strict-order-to-sbi-give-information-about-electoral-bonds-within-24-hours/">24

घंटे के अंदर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी दें, SC का SBI को सख्त आदेश
ग्रामीणों ने बताया कि जयदीप सरकार विद्यालय मे लगातार अनुपस्थित रहते है. इससे पहले भी जब पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया जयदीप सरकार अनुपस्थित पाए गए हैं. यह विद्यालय मध्य विद्यालय है जहां कक्षा 01 से 08 तक कक्षाएं चलती है. प्रधानाध्यापक जयदीप सरकार के अनुपस्थित रहने पर अतिरिक्त शिक्षक हेमंत कुमार गिरि सभी 8 कक्षाओं को देखते है. पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही